Loading date...
--:--:--
Loading date...
--:--:--

झारखंड की शक्ति – नवाचार और ज्ञान

Jharkhand ki Shakti – Innovation aur Gyaan

The Strength of Jharkhand – Innovation and Knowledge

झारखंड की शक्ति – नवाचार और ज्ञान

Jharkhand ki Shakti – Innovation aur Gyaan

The Strength of Jharkhand – Innovation and Knowledge

VC’S Desk

डा० धर्मेन्द्र कुमार सिंह,

कुलपति

झारखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

कुलपति का संदेश

प्रिय छात्रों, संकाय सदस्यों और हमारे सभी हितधारकों,
झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची की ओर से शुभकामनाएँ!

किसी भी राज्य के विकास के लिए तकनीकी शिक्षा अति आवश्यक और महत्वपूर्ण होती है। झारखंड में तकनीकी शिक्षा के विकास और यहाँ के युवाओं को सार्थक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। किन्तु किन्हीं कारणों से इन उद्देश्यों की पूर्ति करने की दिशा में किए गए कार्य में कोई गति नहीं थी और कोई ठोस कार्य नहीं हो पाया। अभी भी देर नहीं हुई है। अभी भी यदि हम सब एक जुट हो कर निष्ठा और कठिन परिश्रम के साथ प्रयास करें तो हम इस विश्वविद्यालय को और झारखंड में तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

इसके लिए सर्वप्रथम हम शैक्षणिक सत्र में विलंब को समाप्त करके इसे निर्धारित समय पर ला रहे हैं। विश्वविद्यालय के नियम व कानून बना लिए हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों के ऑर्डिनेन्स और सिलेबस तैयार कर लिए हैं। विश्वविद्यालय में मुख्य परिसर में भी तीन विधाओं में एम.टेक. पाठ्यक्रम इसी सत्र 2022 से आरंभ है। झारखंड राज्य में देश की लगभग 40% खनिज धरोहर है। कोयला, लौह, ताम्र और विद्युत क्षेत्रों में कई बड़ी कंपनियाँ इस राज्य में हैं। कई अन्य उद्योग भी हैं।